HomeBreaking Newsइंग्लैंड में लेबर पार्टी का वनवास खत्म, जीती 405 सीटें, कीर स्टार्मर...

इंग्लैंड में लेबर पार्टी का वनवास खत्म, जीती 405 सीटें, कीर स्टार्मर होंगे अगले पीएम

लंदन। ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है। 650 में से 405 सीटों पर लेबर पार्टी ने जीत दर्ज की है जबकि भारतीय मूल के ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक सिर्फ 117 सीटें मिली हैं। बता दें कि ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों पर जीत दर्ज करनी रहती है।

लेबर पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वोटों की गिनती अभी भी जारी है। ऋषि सुनक ने रिचमंड और नॉर्थेलर्टन सीट से जीत हासिल की है। हालांकि वो अपनी पार्टी को सत्ता में लाने में नाकाम रहे।

नतीजे घोषित होने पर ऋषि सुनक ने हार मान ली और पार्टी से माफ़ी मांगी हैं। उन्होंने कीर स्टार्मर को फ़ोन कर जीत की बधाई दी। पिछले 14 सालों से ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता में है और इस दौरान 5 प्रधानमंत्री बदले जा चुके हैं। इस बार कीर स्टार्मर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनेंगे। आइये जानते हैं भारतीय दामाद ऋषि सुनक को सत्ता से बेदखल करने वाले कीर स्टार्मर कौन हैं।

स्टार्मर का जन्म साल 1963 में सरे में एक मजदूर वर्ग के परिवार में हुआ। उनकी परवरिश बहुत कठिनाइयों से हुई। स्टार्मर के पिता एक टूलमेकर थे। उनकी अपने पिता से ज्यादा बनती नहीं थी। वहीं उनकी मां पेशे से एक नर्स थीं, जो एक पुरानी बीमारी से जूझ रही थीं।

स्टार्मर का नाम उनके माता-पिता ने लेबर पार्टी के संस्थापक कीर हार्डी को देखकर रखा था। 52 साल की उम्र में स्टार्मर राजनीति में प्रवेश किया। 2015 में होलबोर्न और सेंट पैनक्रास के एक संसद सदस्य के रूप में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। कीर ब्रेक्सिट सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe