HomeBreaking Newsमॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मॉस्को पहुंचने पर रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वो मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक करेंगे।

रूस पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरें साझा कीं। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘मॉस्को पहुंच चुका हूं। उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और भी अधिक मजबूत होगा। रूस-मॉस्को के बीच मजबूत संबंधों से दोनों देशों की जनता का फायदा मिलेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी के रूस दौरे को लेकर वहां रहने वाले भारतीयों के साथ-साथ रूसी लोगों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में मोदी समर्थक इकट्ठा हैं। हर कोई अलग-अलग अंदाज में भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहा है। एयरपोर्ट से निकलकर मॉस्को के जिस कार्लटन होटल में प्रधानमंत्री पहुंचने वाले हैं उसके बाहर भी बड़ी संख्या में हिंदुस्तानी और रूसी नगरिक इकट्ठा हैं। होटल के बाहर इस्कॉन समर्थन रूसी नागरिक मोदी के स्वागत में भजन गा रहे हैं।

दूसरी ओर हिंदी गाने आयो रे आयो रे मारो ढोलना पर रूसी आर्टिस्ट्स द्वारा परफॉर्म भी किया जा रहा है। वहीं कॉर्लटन होटल के बाहर भारतीय प्रवासी के दल में मौजूद एक युवती का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं। मैं अपना उत्साह व्यक्त नहीं कर पा रही हूं कि पीएम मोदी यहां मॉस्को में हैं।

इससे पहले रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी वार्ता द्विपक्षीय व्यापार तथा आर्थिक संबंधों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी अनुसंधान के कुछ नए क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। उन्होंने विश्वास जताया था कि वार्ता से कई क्षेत्रों में ठोस नतीजे निकलेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe