Homeविदेश63 साल के मजहबी नेता ने की 12 साल की बच्ची से...

63 साल के मजहबी नेता ने की 12 साल की बच्ची से शादी, शुरू हो गया विवाद…

अफ्रीकी देश घाना में 63 साल के एक मजहबी नेता ने 12 साल की बच्ची से शादी कर ली है।

इस घटना ने देश में विवाद खड़ा कर दिया है। शादी करने वाला बुजुर्ग नेता क्षेत्र का प्रभावशाली व्यक्ति है। बच्ची से उसकी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।

जिसके बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। बवाल के बीच आरोपी के सपोर्ट में कुछ नेताओं का कहना है कि यह उनके देश की पुरानी परंपरा है।

लड़की ने 6 साल की उम्र में उससे शादी के लिए कथित तौर पर अनुष्ठान करने शुरू कर दिए थे। उधर, पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर लिया है और फिलहाल वह मां के संरक्षण में है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार , घाना की राजधानी अकरा के नुंगुआ इलाके के एक आध्यात्मिक नेता नुउमो बोरकेटे लावेह त्सुरु XXXIII ने शनिवार को 12 साल की बच्ची से शादी कर ली।

इस शादी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। त्सुरु इलाके का प्रभावशाली मजहबी नेता है, उसे लोग स्थानीय भाषा में “ग्बोरबू वुलोमो” के नाम से भी जानते हैं। घाना में शादी करने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है, इसके बावजूद 12 साल की बच्ची से शादी का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। 

दोनों के विवाह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसमें लड़की ने सफेद पोशाक और बुजुर्ग दूल्हे की मैचिंग ड्रेस पहनी है।

बीबीसी के अनुसार , लड़की के परिचितों ने उसे अपने पति की सेवा करने की सलाह दी। साथ ही आकर्षक बनने के लिए परफ्यूम समेत कई चीजें भेंट की। 

विवाद को शुरू हुए विवाद के बावजूद, कई समुदाय के नेताओं ने आरोपी का कहा है कि लोग उनके रीति-रिवाजों और परंपराओं को नहीं समझते हैं।

स्थानीय समुदाय के नेता एनआईआई बोर्टे कोफी फ्रैंकवा द्वितीय ने कहा कि नेता की पत्नी के रूप में लड़की का चयन “परंपरा और रिवाज” के अनुसार किया गया है।

लड़की ने 6 साल से शुरू किए अनुष्ठानउन्होंने आगे बताया कि लड़की ने छह साल की उम्र में पुजारी की पत्नी बनने के लिए आवश्यक अनुष्ठान शुरू कर दिए थे।

हालांकि, पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली है और उसका पता लगा लिया है और वह अब अपनी मां के साथ उनके संरक्षण में है। घाना सरकार ने अभी तक विवादास्पद विवाह पर कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

अफ्रीकी देश घाना में बच्चियों की शादी का यह पहला मामला नहीं है। एक एनजीओ गर्ल्स नॉट ब्राइड्स के अनुसार, घाना में ज्यादातर लड़कियों की शादी वयस्क होने से पहले ही करवा दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe