HomeBreaking Newsएक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर की...

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर की खुदकुशी

मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार को मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मलाइका अरोड़ा के पिता के सुसाइड की वजह अभी पता नहीं चली है। पुलिस के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा बुधवार सुबह 9 बजे अपने घर की छत पर गए और वहां से नीचे कूद गए। उनकी उसी वक्त मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मलाइका अरोड़ा की मां का नाम जॉयस अरोड़ा है। मलाइका की एक बहन भी हैं। उनका नाम अमृता अरोड़ा है। इससे पहले मंगलवार को मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा पुणे में अपनी मां के घर गई थीं। मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा अपने पेट डॉग्स के साथ मां के यहां पहुंची थीं। पिता अनिल अरोड़ा के सुसाइड की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई के लिए रवाना हुईं। अनिल अरोड़ा 2023 में काफी बीमार हुए थे और तब उनको मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान हैं। अरबाज खान के भाई मशहूर एक्टर सलमान खान हैं। जानकारी के मुताबिक अनिल अरोड़ा के सुसाइड की खबर मिलने के बाद अरबाज खान भी मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद अनिल अरोड़ा के शव का आज ही अंतिम संस्कार किया जाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe