Homeविदेशजर्मनी में इस्लाम-विरोधी रैली में चाकू से हमला, पुलिस अधिकारी समेत कई...

जर्मनी में इस्लाम-विरोधी रैली में चाकू से हमला, पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल…

जर्मनी के दक्षिण-पश्चिम शहर मैनहेम में शुक्रवार को एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया।

इस अटैक में कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में हमलवार भी गोली लगने से घायल हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है।

इस्लाम विरोधी कार्यकर्ता माइकल स्टुअरजेनबर्गर घटना के वक्त मौके से लाइवस्ट्रीम कर रहे थे। इसमें दिखाया गया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति भीड़ को संबोधित करने की तैयारी में था।

इसी दौरान आरोपी ने दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया।

स्टुअरजेनबर्गर खुद को इस्लाम के आलोचनात्मक पत्रकार बताते हैं। वह इस्लाम विरोधी कई संगठनों के सदस्य रहे हैं। इनमें पेगिडा मूवमेंट भी शामिल है, जो खासकर पूर्वी जर्मनी में अक्सर मार्च आयोजित कराता है।

एक बयान में पुलिस ने कहा कि फिलहाल आम जनता के लिए खतरे की कोई बात नहीं है। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर 11.30 बजे के देर बाद हुई।

पुलिस ने घायलों की स्थिति को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है। उसने बताया कि यह घटना मैनहेम शहर में चौराहे पर हुई। करीब 3 लाख की आबादी वाला यह शहर फैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है।

यहूदियों के प्रार्थना स्थल में आग लगाने का षड्यंत्र
गौरतलब है कि फ्रांस पुलिस ने नॉरमैंडी शहर के रूएन में यहूदियों के प्रार्थना स्थल में आग लगाने का षड्यंत्र रचने के मामले में बड़ा ऐक्शन लिया। अधिकारियों ने सशस्त्र संदिग्ध को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

संदिग्ध व्यक्ति के पास एक चाकू और धातु की एक छड़ थी। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोशल मीडिया साइट एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि सशस्त्र व्यक्ति को मार गिराया गया।

उन्होंने कहा, ‘रूएन में राष्ट्रीय पुलिस अधिकारियों ने हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया जो शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल में जाहिर तौर पर आग लगाना चाहता था। मैं तुरंत कार्रवाई करने और अधिकारियों के साहस के लिए उन्हें बधाई देता हूं।’

The post जर्मनी में इस्लाम-विरोधी रैली में चाकू से हमला, पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल… appeared first on .

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe