Homeराज्यझारखंड में 2 निर्दलीय उम्मीदवार ने सभी को चौंकाया

झारखंड में 2 निर्दलीय उम्मीदवार ने सभी को चौंकाया

लोकसभा चुनाव में कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाया है। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिली है, लेकिन जनता ने उन्हें अपने सिर आंखों पर बिठाया है। निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो की पार्टी ने स्थापित दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

अपने तेवर से सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले जयराम महतो ने गिरिडीह से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। उस दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश भी की थी।

जयराम महतो को मिले इतने वोट

जयराम महतो युवाओं के साथ-साथ अन्य मतदाताओं को भी लुभाने में कामयाब हुए। उन्हें  3 लाख 47 हजार 322 (27.5 फीसदी) मत प्राप्त हुए।

देवेंद्र नाथ महतो को मिले इतने वोट

इसी तरह रांची से निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है।   रांची में उनके सहयोगी देवेंद्र नाथ महतो को 1 लाख 32 हजार 647 (9.2 फीसदी) मत मिले हैं। देवेंद्र नाथ महतो ने युवा वोटरों को खूब रिझाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe