Homeराज्यबिहार के इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, 44 डिग्री तक...

बिहार के इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, 44 डिग्री तक जा सकता है पारा

बिहार के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के साथ-साथ दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल दक्षिण पूर्व के भागलपुर  बांका, जमुई, खगड़िया जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के बांका दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के इलाकों में गर्म हवाएं जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होगी चलने वाली है। इसके अलावा राज्य के दक्षिण पश्चिम के पटना, गया, नालंदा जिला में गर्म रात्रि के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 21 जिलों में तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच रहा। पटना में 43.5, गया में 44.5, भागलपुर में 40.6, छपरा में 42.01  डेहरी में 43.9, शेखपुरा में 45.02, गोपालगंज में 41.3, जमुई में 43.02, बक्सर में 46.01, भोजपुर में 45.4 , समस्तीपुर में 40.4 ,वैशाली में 44.5, औरंगाबाद में 44.8, बेगूसराय में 46.01, बांका में 44.01, नवादा में 44.3, राजगीर में 43.2, जीरादेई में 41.3, अरवल में 44.8, बिक्रमगंज में 44.5 और मुंगेर 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 46.01 वहीं सबसे कम मोतिहारी में 25.5 डिग्री तापमान दर्ज किए गए। 

इन जिलों का तापमान उष्ण लहर

विगत 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। पटना, गया, गोपालगंज, जमुई,नालंदा एवं सिवान उष्ण लहर एवं शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बांका नवादा और अरवल अति उष्ण लहर का प्रकोप रहा। गया मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी हवा जिसकी रफ्तार 36 से 38 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहा। दक्षिण पश्चिम मानसून सीजन का आज नौवां दिन है लेकिन आज भी मानसून की उत्तरी सीमा उप हिमालय पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर पर आकर रुका हुआ है। सतह पर बिहार के दक्षिणी भागों में उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है आज के प्राप्त न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार अगले 48 घंटे तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस हवा के कारण केवल सुबह में मौसम खुशनुमा रहेगा। रात में आसमान साफ रहेगा तो पिछले दिन की जो गर्मी है वह रात भर में वापस लौट जाएगी। जिस कारण सुबह अच्छी लगेगी और उसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की पूरी रोशनी के साथ नीचे उतरेगी। तीखी रोशनी पहुंचने के कारण तापमान बढ़ेगा।

किशनगंज में 31.02 डिग्री तापमान

विशेष रूप से भीषण गर्मी दक्षिण पश्चिम भाग वैशाली, पटना गया नालंदा शेखपुरा जमुई एवं बांका को प्रभावित करेगा।  इस गर्मी से बचने के लिए सभी सावधानी बरते। सामान्य तौर पर पिछले कई वर्षों से लगातार मानसून को आने और उसकी गतिविधि के आधार पर मानसून के आने का औसत समय सीमा बिहार में 10 से 15 जून का समय सीमा निर्धारित है। बिहार के कई जिलों में 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए। पूर्णिया में 35.02 ,वाल्मीकि नगर में 38.4, मुजफ्फरपुर में 38.4  दरभंगा में 38.02, सुपौल में 36.01  फारबिसगंज में 34.4, मधुबनी में 36.02, मोतिहारी में 39.8, कटिहार में 36.01, अररिया में 33.1, पूसा में 39.02 और किशनगंज में 31.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe