Homeराज्य'पानी सत्याग्रह' के दूसरे दिन आतिशी का हरियाणा पर बड़ा आरोप

‘पानी सत्याग्रह’ के दूसरे दिन आतिशी का हरियाणा पर बड़ा आरोप

हरियाणा पर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जलमंत्री ने शुक्रवार से 'पानी सत्याग्रह' शुरू किया। इस दौरान शनिवार को आतिशी ने एक वीडियो जारी कर हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरे अनशन का दूसरा दिन है।

भीषण गर्मी में दिल्ली में बहुत पानी की कमी-जलमंत्री

भीषण गर्मी में दिल्ली में बहुत पानी की कमी है। इतनी भयंकर गर्मी में जब दिल्लीवालों को ज्यादा पानी चाहिए था तो यहां पानी की कमी हो गई। दिल्ली के पास अपना पानी नहीं है। दिल्ली के पास जो सारा पानी आता है नद पड़ोसी राज्यों से आता है।

28 लाख दिल्ली वालों को नहीं मिल रहा पानी-आतिशी

दिल्ली में कुल 1105 MGD पानी आता है। जो लोगों के घरों में जाता है। इसमें से 613 MGD पानी हरियाणा से आता है। पिछले कई हफ्तों से हरियाणा लगातार 513 MGD पानी भेज रहा है। 1 MGD यानि 1 मिलियन गैलन पानी। 28 हजार 500 सौ लोगों को पानी देता है। अब हरियाणा 100 MGD कम पानी दे रहा है। यानि 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा है।

हरियाणा सरकार पानी देने को तैयार नहीं-AAP नेता

ये सभी लोग पानी की बूंद-बूंद को तरह रहे हैं। मैंने हर संभव रास्ता अपना कर देखा, लेकिन किसी भी रास्ते से हरियाणा सरकार पानी देने को तैयार नहीं हुई तो मेरे पास अनशन पर बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। दिल्ली वाले बहुत परेशान हैं। एक-एक बूंद पानी के लिए तरह रहे हैं। इसलिए मैं कल से अनशन पर बैठी हूं।

मैंने आज सुबह भी दिल्ली जल बोर्ड से सारे आंकड़ें मंगवाए, लेकिन आज भी पानी की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को कुल 110 MGD पानी हरियाणा से कम आया है। इसका मतलब आज 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। मैं अनशन पर तब तक बैठी रहूंगी। जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के लोगों को पानी नहीं देती। मैं तब तक खाना नहीं खाऊंगी। जब तक दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल जाता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe