Homeदेशविराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब पर एफआईआर दर्ज

विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब पर एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु। बेंगलुरु में विराट कोहली के पब में देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। विराट का वन8 क्म्यून पब एमजी रोड पर स्थित है। डीजीपी सेंट्रल ने बताया कि शनिवार रात कब्बन पार्क पुलिस थाने की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। तब वन8 रात 1.30 बजे तक खुला मिला था। पब का मैनेजर गलत तरीके के पब को खोले हुए था। बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की परमिशन है। इसलिए पब के खिलाफ एक्शन लिया गया। वन8 के अलावा 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं। विराट कोहली के one8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी ब्रांच हैं। बेंगलुरु की ब्रांच को दिसंबर 2023 में खोला गया था, ये रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर है। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेंगलुरु उनका फेवरेट शहर है। इसलिए उन्होंने ब्रांच के लिए बेंगलुरु को चुना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe