Homeराज्यमध्यप्रदेशमप्र में 3.88 लाख संविदा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिवों के बनेंगे आयुष्मान...

मप्र में 3.88 लाख संविदा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिवों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश के तीन लाख 88 हजार कर्मचारियों को आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में हर साल 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिलेगा। इन कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान मध्य प्रदेश (स्वास्थ्य विभाग) ने महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, सामान्य प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखकर पात्र कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 जुलाई 2023 को लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में इन कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा की थी, 22 जुलाई 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए थे। अब आयुष्मान मध्य प्रदेश ने संबंधित विभागों से कर्मचारियों की पद वार जानकारी मांगी है। जानकारी आने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं देती है।
इन वर्गों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ संविदा कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपर वाइजर और कोटवारों को मिलेगा।

ये लाभ मिलेगा
आम जनता की तरह ये कर्मचारी भी आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद 5 लाख रुपए तक का इलाज निजी अस्पतालों में नि:शुल्क करा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe